गंगा संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, बैठक में लिया कई निर्णय।

गंगा संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर, बैठक में लिया कई निर्णय।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और उन्हें प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी  विवेक राय ने की।

बैठक में गंगा नदी के जल को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से कार्यान्वयन योग्य कार्य योजना पर चर्चा की गई। शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के लिए स्थानीय निकायों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम को इस कार्य हेतु नोडल एजेंसी नामित किया गया है। निगम द्वारा भवाली, भीमताल, नैनीताल और लालकुआं जैसे क्षेत्रों से कूड़ा एकत्र कर हल्द्वानी में लाया जाता है। निगम के पास पहले लगभग 1,39,000 मीट्रिक टन ठोस कचरा एकत्रित था, जिसमें से अब तक 28,000 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

बैठक में यह भी बताया गया कि निकट भविष्य में संपूर्ण कूड़े के निस्तारण की दिशा में ठोस कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही कूड़े से चारकोल तैयार करने के लिए एक नवीन प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव भी विचाराधीन है, जो अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक नवाचार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी श्रीमती ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाओं के प्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय पर्यावरण संरक्षण समितियों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने साझा रूप से इस बात पर जोर दिया कि गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी और विभागीय समन्वय आवश्यक है।

karki
inder