*कैची धाम मेला 2025 के सफल आयोजन पर सभी का हार्दिक आभार*

, *संदेश*

*कैची धाम मेला 2025 के सफल आयोजन पर सभी का हार्दिक आभार*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*विश्व प्रसिद्ध कैची धाम मेला-2025* के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में जो सहयोग मिला, उसके लिए मैं *जनपद नैनीताल की समस्त जनता, श्रद्धालुजनों, मीडिया प्रतिनिधियों, मंदिर समिति, जिला प्रशासन, केंद्रीय बलों, वॉलिंटियर्स* एवं *पुलिस टीम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों* का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

मेले में आए श्रद्धालुओं ने *धैर्य, अनुशासन व सहयोग का परिचय* दिया, जिससे समस्त व्यवस्थाएँ सरल, सुगम और संतुलित बनी रहीं।
जनपद पुलिस के साथ- साथ बाहरी जनपदों से आए अधिकारियों ने भी *कर्तव्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता* के साथ कार्य किया, जिसकी देशभर से सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

मेरे लिए यह गर्व की बात है कि *सोशल मीडिया, श्रद्धालुओं की जुबानी और विभिन्न माध्यमों से नैनीताल पुलिस सहित पूरे उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा* हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

*यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि जब जनसहभागिता, सेवा भाव और आपसी समन्वय होता है, तो हर चुनौती अवसर में बदल जाती है।*

🙏 *आप सभी का हृदय से धन्यवाद*

*प्रहलाद नारायण मीणा, (आई.पी.एस.)*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल*

karki
inder