उत्तराखंड क्राइम रामनगर

रामनगर वन क्षेत्र में बाघ की मौत, आपसी संघर्ष बना वजह।

Spread the love

रामनगर वन क्षेत्र में बाघ की मौत, आपसी संघर्ष बना वजह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर, 29 मई 2025।
बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत बैलपौखड़ा बीट के प्लॉट संख्या 13A में आज प्रातः करीब 9:00 बजे नियमित गश्त के दौरान एक वयस्क नर बाघ का शव एक कच्चे जलस्रोत में पाया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस थप्पड़ बना मौत की वजह! BJP नेता के बेटे की आत्महत्या से सनसनी।

 

 

 

 

 

 

प्रारंभिक जांच में बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं तथा शरीर पर संघर्ष के निशान देखे गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाघ की मृत्यु आपसी क्षेत्रीय संघर्ष के कारण हुई प्रतीत होती है। घटनास्थल पर किसी प्रकार की शिकारी गतिविधि या बाहरी हस्तक्षेप के प्रमाण नहीं मिले हैं, जिससे अवैध शिकार की आशंका खारिज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल में विवाद के बाद बेरहमी से की गई हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म

 

 

 

बाघ के शव का पोस्टमार्टम वन चिकित्सकों डॉ. हिमांशु पांगती और डॉ. राहुल सती की देखरेख में किया गया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) प्रकाश चंद्र आर्य, संबंधित उप प्रभागीय अधिकारी (SDO), रेंज अधिकारी, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के प्रतिनिधि ए.जी. अंसारी तथा द कॉर्बेट फाउंडेशन के प्रतिनिधि इदरीस हुसैन भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया 'अंतरिक्ष सम्मेलन 2025' का उद्घाटन, उत्तराखंड को "स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट" बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 

 

 

 

वन विभाग द्वारा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। बाघ की मृत्यु से वन्यजीव प्रेमियों में चिंता व्याप्त है, वहीं विभागीय सतर्कता से मामला समय रहते उजागर हो गया।