भीषण सड़क हादसा: बाइक और ट्रेलर की टक्कर में युवक की मौत

भीषण सड़क हादसा: बाइक और ट्रेलर की टक्कर में युवक की मौत

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

जामों, रायबरेली – 19 मई 2025:
जामों थाना क्षेत्र के देवनगर चौराहा पर सोमवार सुबह एक बाइक और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कॉम्प्लेक्स में जा घुसा, जिससे परिसर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हादसे में ट्रेलर चालक, बाइक चालक और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन बाइक चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेलर तेज़ रफ्तार में था और देवनगर चौराहा पर गलत दिशा में मुड़ते समय हादसा हुआ। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को हटवाने में जुट गई है और हादसे की जांच कर रही है।

karki
inder