भवाली में बड़ी कार्रवाई: 962.17 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

भवाली में बड़ी कार्रवाई: 962.17 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 27 फरवरी 2025 – मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में नशे के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने और तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में SP क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, CO भवाली श्री सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में ANTF व भवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने भवाली क्षेत्र के रामगढ़-नथुआखान रोड स्थित काफलधारी मोड़ पर 962.17 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

गिरफ्तार आरोपी:

🔹 नाम: देवेंद्र सिंह बिष्ट
🔹 पिता का नाम: प्रताप सिंह बिष्ट
🔹 निवासी: ग्राम लॉशज्ञानी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल
🔹 उम्र: 25 वर्ष
🔹 बरामद मादक पदार्थ: 962.17 ग्राम चरस
🔹 FIR नंबर: 06/25
🔹 धारा: 8/20 NDPS Act

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पुलिस टीम:

✅ उप निरीक्षक मोहन सिंह (ANTF)
✅ उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज (चौकी प्रभारी, रामगढ़, कोतवाली भवाली)
✅ कांस्टेबल सोनू सिंह (ANTF)

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

SSP नैनीताल की अपील:

🚔 नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
📢 जनता से अनुरोध है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या सेवन की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
🚫 नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें!

📰 मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस

karki
inder