उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हर्षिल-मुखबा में होंगे बड़े विकास कार्य।

Spread the love

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हर्षिल-मुखबा में होंगे बड़े विकास कार्य।

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्षिल और मुखबा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में मां गंगा के दर्शन करेंगे और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए मुखबा, हर्षिल और बगोरी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क सुधार, पैदल मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, व्यू प्वाइंट और हेलिपैड को सड़क से जोड़ने के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस, प्रशासन और श्रम विभाग की मध्यस्थता से मदरसन कंपनी का विवाद सुलझा, श्रमिकों का अनशन समाप्त SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने की श्रमिकों के धैर्य की सराहना।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा उत्तराखंड के पर्यटन को नया आयाम देगी और गंगोत्री-यमुनोत्री धामों के विकास से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा होने की संभावना है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  🌟 टॉपर्स की बरसात, ग्रेट मिशन स्कूल का रिजल्ट बना चर्चा का विषय