उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

वनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सड़क हादसे में घायल युवकों की बची जान।

Spread the love

वनभूलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सड़क हादसे में घायल युवकों की बची जान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी। दिनांक 22.02.2025 को गोलापार बाइपास रोड पर आँवला गेट चौकी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813) जो गोला से आरबीएम लेकर आ रहा था, खराब होकर हाइवे के बीच में खड़ा था। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही एक बुलेट (नंबर: UK 06 BD 3719) उसमें जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त

 

 

 

इस बुलेट पर सवार राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक मौके पर ही बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में पत्थरबाजी से दहशत, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

 

 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत पीसी-2 वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा, मानसून और डेंगू पर सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

 

 

 

मौके पर पुलिस बल तैनात है और अग्रिम कार्रवाई जारी है। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने हाईवे पर खड़े खराब वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर ध्यान देने की मांग की है।