पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

दुखदः कोठार बैंड के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिरी छः की मौत, 22 घायल।

Spread the love

दुखदः कोठार बैंड के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिरी छः की मौत, 22 घायल।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहाँ कोठार बैंड के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिरी।

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

 

 

उक्त सूचना पर SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी, के निर्देशानुसार पोस्ट श्रीनगर व सतपुली से SDRF टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ’

उक्त बस GMO की बस संख्या UK 12PB-0177, जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे।

 

 

 

 

पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 22 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 06 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

 

 

 

 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका के तहत बस के आसपास गहन सर्चिग की गई जिसमें कुछ नहीं पाया गया।