भुवन डंगवाल ने चुनावी अभियान में जनता से मांगा समर्थन

भुवन डंगवाल ने चुनावी अभियान में जनता से मांगा समर्थन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने बुधवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने अपने चुनावी वादों में स्वच्छता, विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता देने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

डंगवाल ने कहा, “नगर का विकास मेरी प्राथमिकता है। स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने, सड़कों की मरम्मत करने और जल निकासी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान करना मेरे एजेंडे में है।” उन्होंने युवाओं के लिए खेल गतिविधियों और रोजगार के लिए नई योजनाएं लाने का वादा भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

 

 

डंगवाल ने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि वह राजनीति से ऊपर उठकर केवल विकास और सेवा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो रामनगर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात’ में नशामुक्त भारत का संदेश, सीएम धामी बोले- युवा निभाएं सक्रिय भूमिका।

 

 

इस दौरान डंगवाल के साथ उनके समर्थकों का कारवां भी जनसंपर्क अभियान में शामिल रहा। उनकी सादगी और ईमानदार छवि के चलते उन्हें क्षेत्र में जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

karki
inder