उत्तराखंड रामनगर सियासत

टिकट के नाम पर हुआ खेल: नरेंद्र शर्मा का भाजपा पर गंभीर आरोप

Spread the love

टिकट के नाम पर हुआ खेल: नरेंद्र शर्मा का भाजपा पर गंभीर आरोप

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा ने पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट देने के नाम पर उनके साथ अन्याय किया और उन्हें भाजपा छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

नरेंद्र शर्मा का आरोप: टिकट के नाम पर खेल हुआ
नरेंद्र शर्मा ने कहा, “पार्टी ने टिकट वितरण में राजनीति की। छह लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन पांच लोगों पर दबाव डालकर उनका नामांकन वापस कराया गया। यह मेरे साथ अन्याय है, और इसी वजह से मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, यह रामनगर की जनता का चुनाव है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत

 

रामनगर के विकास को लेकर उठाए सवाल
शर्मा ने रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए अस्पताल को पूर्णत: सरकारी बनने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह रामनगर की जनता के साथ छलावा है। मैं रामनगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं और इस चुनाव के माध्यम से जनता की आवाज बनूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

निर्दलीय लड़ाई का ऐलान
भाजपा से बगावत करने के बाद नरेंद्र शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह रामनगर के विकास के लिए उनके साथ आएं। उनका कहना है कि अब वह किसी पार्टी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि जनता के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  12 बोर के अवैध देशी तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चुनावी माहौल में गर्मी बढ़ी
नरेंद्र शर्मा के निर्दलीय मैदान में उतरने से चुनावी माहौल में खासा असर पड़ा है। भाजपा को इस फैसले से नुकसान हो सकता है, क्योंकि शर्मा पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रामनगर की जनता इस लड़ाई में किसे अपना नेता चुनती है।