उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

अवैध शराब के खिलाफ अभियान: महिला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवैध शराब के खिलाफ अभियान: महिला आरोपी गिरफ्तार

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 दिनांक 27 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी नैनीताल व जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग के क्षेत्र हल्द्वानी द्वारा लामाचोर में अवैध रूप से बिक्री करने वाले ढाबा होटल व घरों में दबिश दी गई दबिश के दौरान
लामाचोर स्थित एक मकान में तलाशी ली गई अभियुक्त चंद्र किरण कि घर में रखे बेड के अंदर छेद बनाकर देसी शराब गुलाब के 67 पव्वा छुपाए गए थे जिसको मौके पर जप्त किया गया
परंतु लगातार आ रही कच्ची शराब की शिकायत के चलते घर की तलाशी जारी रखी गई घर में रह रहे दो छोटे बच्चों द्वारा कच्ची शराब छुपाये जाने का ठिकाना बताया गया बच्चों द्वारा बताए गए ठिकाने की तलाशी ली गई तो 75 पाउच कच्ची शराब के भी बरामद हुए

यह भी पढ़ें 👉  सरकार पहुँची जनता के द्वार: ‘जन-जन की सरकार’ कैम्पों में उमड़ा जनसैलाब

 

 

अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60* के अंतर्गत कार्रवाई की गयी
आगामी चुनाव व उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र हल्द्वानी में अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों के विनष्टीकरण व संदिग्ध स्थल जहां अवैध मदिरा की बिक्रि व परोसी जाएगी जाएगी के विरुद्ध तलाशी अभियान जारी रहेगा वह पकड़े जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

अभियुक्त का नाम- चंद्र किरण पत्नी पूरन
स्थान – लामाचौर चौराहे के निकट
बरामदगी – देसी शराब के 67 पव्वा व 75 पाउच कच्ची शराब बरामद
सदस्यों के नाम- आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट,
उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी, संजय कुमार, आनंद डोसाद,