उत्तराखंड देहरादून सियासत

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री  ने बधाई दी।

Spread the love

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री  ने बधाई दी।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में  सड़क हादसा: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस अलकनंदा में समाई, कई लापता, रेस्क्यू  अभियान जारी।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया 'अंतरिक्ष सम्मेलन 2025' का उद्घाटन, उत्तराखंड को "स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट" बनाने की दिशा में बड़ा कदम