उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हल्द्वानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर संयुक्त चैंकिंग अभियान*

Spread the love

*हल्द्वानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर संयुक्त चैंकिंग अभियान*
*नियमों को ताक पर रखने वाले 141 चालकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही*

 

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा *सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर *यातायात निरीक्षक श्री शिवराज सिंह* मय टीम, सीपीयू और एआरटीओ हल्द्वानी की *संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान* चलाया गया।
*इस अभियान का उद्देश्य* ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तीन सवारी, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही एवम भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

 

 

इस दौरान, *यातायात पुलिस हल्द्वानी* द्वारा 52, *सीपीयू हल्द्वानी* द्वारा 55 और *परिवहन विभाग हल्द्वानी* द्वारा 34 वाहन चालकों कुल- 141 के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही की गई। साथ ही, इस अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों और आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा में सुधार हो सके और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।