उत्तर प्रदेश क्राइम प्रतापगढ़

पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने की खुदकुशी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना इलाके के पूरब देउम गांव में शुक्रवार की रात कमरे में पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस मृतक के पिता, भाई, भतीजे को थाने उठा ले गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव का सोनू सरोज (35) दिल्ली में रहकर कमाई करता था। बीते सोमवार को वह दिल्ली से घर आया था।

शुक्रवार की रात सोनू के बड़े भाई के बेटे की शादी के बाद बहू घर आई थी। गांव की महिलाएं बड़े भाई के मकान में लोक गीत गा रहीं थी। देर रात कार्यक्रम से घर लौटे सोनू सरोज ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जेठ के घर से उसकी पत्नी मिथलेश (32) भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

उसके शोर मचाने पर सोनू की मां प्रेमा देवी, पिता लक्ष्मण, बड़ा भाई व भतीजा भागकर मौके पर पहुंचे। सोनू के शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला। परिवार के पुरुष पड़ोस में रहने वाले चिकित्सक को बुलाने के लिए भागे। इस बीच मिथलेश ने भी उसी कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक की बेटी प्रीति, अंतिमा से बातचीत कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह मृतका के मायके वाले पहुंचे। मृतका के पिता अमेठी के संग्रामपुर रानीपुर गांव निवासी सुखराम सरोज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन के बंटवारे के विवाद में सोनू व उसकी पत्नी को उसके बड़े भाई व भतीजे ने पिटाई के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया।
यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

आरोप लगने के बाद पुलिस मृतक के पिता, बड़े भाई व भतीजे को हिरासत में लेकर थाने चली गई। हालांकि बाद में बड़े भाई को मर्चरी भेजा। पिता व भतीजे को हिरासत में ले रखा है। सूत्रों के अनुसार मृतकों की मौत का कारण फांसी लगाने से स्पष्ट हुआ है। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है।