16 नवंबर को हल्द्वानी में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजन

16 नवंबर को हल्द्वानी में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

16 नवंबर (शनिवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 41 से वार्ड संख्या 50 तक रघुनाथ बैंकट हॉल निकट डी०ए०वी० स्कूल कमलुवागांजा रोड हल्द्वानी में अपराह्न 1 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा। नगर आयुक्त

 

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया है कि 16 नवंबर को रघुनाथ बैंकट हॉल निकट डी०ए०वी० स्कूल कमलुवागांजा रोड हल्द्वानी में जनसंवाद कार्यक्रम में जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओ एवं लोगों का चेकअप के साथ ही औषधि वितरण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बने एसपी सिटी हरबंस सिंह

 

 

उन्होंने बताया जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जलसंस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की स्टॉल लगाकर जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।

karki
inder