उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की।

Spread the love

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव  मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर नियम अनुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों पर भीड़ ही भीड़, CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडमें बिजली उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड मीटिंग में बड़ा प्लान

मुख्यमंत्री ने सभी को प्रभावी ढंग से नियमानुसार बिना किसी दबाव के कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा हम सभी को राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा आईएएस एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु, सचिव  दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगौली, एंव अन्य सचिवगण मौजूद रहे।