दिल्ली क्राइम

“रामलीला में अभिनय करते समय कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुआ निधन

Spread the love

“रामलीला में अभिनय करते समय कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुआ निधन

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

शाहदरा, दिल्ली: 5 अक्टूबर 2024 को रामलीला के मंच पर एक दुखद घटना घटित हुई, जब भगवान राम का किरदार निभा रहे  सुशील कौशिक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। यह घटना झिलमिल विश्वकर्मा नगर की जय श्री रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में हुई, जहां सुशील पिछले 32 वर्षों से भगवान राम का पात्र निभा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नहर किनारे मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, भवानीगंज में पुलिस ने शुरू की गहन पड़ताल

सूत्रों के अनुसार, जब सुशील नाटक के दौरान डायलॉग बोल रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द का एहसास हुआ। इस दर्द के कारण वे पहले तो अपना सीना दबाने लगे, लेकिन जब दर्द सहना मुश्किल हो गया, तो वे स्टेज के पीछे चले गए। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *मदरसन कंपनी विवाद खत्म: श्रमिकों का अनशन खत्म, काम पर लौटने का निर्णय, पुलिस व प्रशासन की मध्यस्थता सफल* *20-30 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही, कुछ हिरासत में* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के धैर्य और अनुशासन की सराहना की*

 

 

 

सुशील कौशिक पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर थे और विश्वकर्मा नगर के निवासी थे। उनके अचानक निधन ने रामलीला के दर्शकों और उनके परिवार में गहरा शोक फैला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जहां पुलिस मौजूद, वहीं वारदात—पीरूमदारा में सिस्टम फेल! #रामनगर में अपराधियों की मौज: पुलिस की पकड़ से बाहर लुटेरे!

 

 

 

देशभर में रामलीला का मंचन जारी है, लेकिन इस दुखद घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। सुशील कौशिक की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले कई लोग सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए पलों को साझा कर रहे हैं।