उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में तस्करी की कोशिश, 19 वर्षीय युवक चन्दन के पेड़ों के साथ पकड़ा गया

Spread the love

हल्द्वानी में तस्करी की कोशिश, 19 वर्षीय युवक चन्दन के पेड़ों के साथ पकड़ा गया

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

दिनांक 01.10.2024 को वादी  हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र स्व० घनानन्द बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल जनपद नैनीताल ने थाना हल्द्वानी पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढुंगी रोड स्थित कम्पस से चन्दन के पेड को काटकर चन्दन की लकडी चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा एफआईआर न0-351/24 धारा 305 (1) बी०एन०एस० का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० विजय कुमार के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में  प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में अज्ञात चोर की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।दिनांक 03.10.2024 को एक युवक को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से मय चोरी गये चन्दन के पेड के 02 गिलटो व 01 लकडी के टुकडे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मा०न्या० में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, DM और SSP की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य योग शिविर*_

 

 

गिरफ्तारी-
अलीबाग उर्फ समीर उर्फ चब्बनी पुत्र अनुक्ष उर्फ कुन्टल निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  🙏🏼💐*बारिश, विशाल भीड़ और जबरदस्त उत्साह: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए नीम किरौली बाबा के दर्शन, रातभर सेवाभाव में जुटी रही नैनीताल पुलिस* 🎉*पूरी रात्रि उमड़ता रहा आस्था का सैलाब, पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति की व्यवस्था व स्थानीय जनता के सहयोग की जमकर सराहना*

बरामदगी का विवरण – चन्दन के पेड के 02 गिलटे व 01 लकडी का टुकडा।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 विजय कुमार – चौकी प्रभारी हीरानगर
2- कानि0 ललित नाथ चौकी हीरानगर