उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव में भाग लिया, भगवान गणेश की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव में भाग लिया, भगवान गणेश की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गणेश महोत्सव सेवा समिति भारूवाला ग्रान्ट क्लेमनटाउन द्वारा श्री शिव रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की उन्होने कहा कि सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व सर्वप्रथम भगवान गणेश के आह्वान का विधान है। भगवान गणेश को प्रथम आराध्य एवं विघ्नहर्ता बताते हुए इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख.समृद्धि तथा आरोग्यता की भी कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद 27 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से हम सब ऊर्जावान रहते है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि की सनातन संस्कृति को बढावा दने तथा देवभूमि का मुल स्वरूप बना रहे इसके लिये भी हम निरन्तर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखंड बना आदर्श राज्य का उदाहरण: मुख्यमंत्री धामी को अर्पित फाउंडेशन ने किया सम्मानित"

 

 

 

मंदिर समिति एवं गणेश महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष  दिनेश जुयाल ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में मदिर के सौन्दर्यकरण हेतु स्वीकृत धनराशि के प्रति उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, समिति के सचिव  महेश पांण्डे,  दिनेश भट्ट सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल घटना के बाद शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने पर मा0 उच्च न्यायालय ने की एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा व नैनीताल पुलिस की प्रशंसा*