“हल्द्वानी पेंशनर संगठन ने बढ़ते अपराध और नशे पर जताई चिंता, एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग”।

"हल्द्वानी पेंशनर संगठन ने बढ़ते अपराध और नशे पर जताई चिंता, एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग"।

“हल्द्वानी पेंशनर संगठन ने बढ़ते अपराध और नशे पर जताई चिंता, एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग”।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 13 सितंबर 2024 को पुलिस गवर्नमेंट पेंशनरों वेलफेयर आर्गेनाईजेशन उत्तराखंड द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में मासिक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में प्रकाश चंद एसपी सिटी हल्द्वानी महोदय द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

 

 

उक्त बैठक में पुलिस गवर्नमेंट पेंशनरों वेलफेयर आर्गेनाईजेशन उत्तराखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनके द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी को क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं एवं नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने एवं बीट पुलिस कर्मचारियों के द्वारा पेंशनरों की कुशलता के बारे में जानकारी रखकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था रखने हेतु अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

✅ एसपी सिटी हल्द्वानी महोदय द्वारा सर्वप्रथम सभी उपस्थित पेंशनरों का हार्दिक स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।

✅ एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा क्षेत्र में बढ़ रहे हैं अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में बताया कि थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/पिकेट की जा रही है। अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

 

 

✅ नशे पर अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद के थाना पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों,कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं को नशे के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही नशे में संलिप्त अपराधियों की धडपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

✅ सभी थाना प्रभारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके थाना क्षेत्र में रह रहे पेंशनरों की समय-समय पर कुशलता की जानकारी ली जाए अगर कोई पेंशनर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसकी तत्काल मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।

 

 

✅ इसके अतिरिक्त एसपी सिटी हल्द्वानी महोदय द्वारा सभी से अपील की गई की अपने घरों के बाहर रोड़ की तरह एक सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं जिससे कि बाहरी लोगों के आवाजाही के बारे में जानकारी हो तथा सीसीटीवी कैमरे को ऐसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाए जिससे कि सीसीटीवी फुटेज अथवा वीडियो साफ एवं सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

✅ रात्रि के समय अपने घरों के बाहर रोशनी के लिए लाईट अवश्य जला के रखें।

 

 

 

✅ वर्तमान में नैनीताल पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/फडफेरी व्यवसाय के सत्यापन हेतु आनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन ऐप बनाया गया है जिसमें सभी लोगों को पुलिस से सत्यापन कराये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

✅ एसपी सिटी हल्द्वानी महोदय द्वारा उपस्थित सभी पेंशनरों को आश्वासन दिया गया कि उनकी कुशलता के संबंध में समय-समय पर इसी प्रकार से मासिक बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया की जाएगा।

karki
inder