रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद।

रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद।

रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, नैनीताल: रामनगर क्षेत्र में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी अमर सिंह, पुत्र रामदास, निवासी सिरतौल, थाना बिलारी, जिला उत्तर प्रदेश, हाल निवासी मंगल बाजार रोड गुलरघट्टी, रामनगर ने थाना हाजा में तहरीर दी थी कि उनके घर से Xiaomi Redmi Note 13 मोबाइल चोरी हो गया है। इस शिकायत पर थाना रामनगर में मु.अ.सं. 280/24 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशानिर्देश और क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। कुशल पतारसी और सुरागरसी के बाद अभियुक्त रितिक, पुत्र रमेश सागर, निवासी शक्तिनगर, रामनगर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता में संतोष की भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू
karki
inder