काशीपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर

काशीपुर में महिला पर एसिड अटैक: पति ने मायके में पहुंचकर किया हमला, अस्पताल में भर्ती।

Spread the love

काशीपुर में महिला पर एसिड अटैक: पति ने मायके में पहुंचकर किया हमला, अस्पताल में भर्ती।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

काशीपुर में बीती रात एक महिला पर उसके पति द्वारा उसके मायके पहुंचकर उस पर एसिड अटैक किए जाने का मामला प्रकाश में आया है घटना के बाद एसिड अटैक से पीड़ित महिला आनन फानन में काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

 

आपको बताते कि पीड़ित घायल महिला रुबीना बानो की काशीपुर के मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती निवासी माँ मुन्नी देवी के मुताबिक उनके पति की 17 साल पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के स्वार के मानपुर निवासी अकील अहमद पुत्र दलील अहमद के साथ की थी। शादी के बाद से ही अकील ने बाइक बेच दी थी और कार की मांग करते हुए 4 लाख रुपये लाने के लिए उनकी बेटी रुबीना के साथ मारपीट करता था। बीते शनिवार के दिन अकील रुबीना बानो को काशीपुर स्थित उसके मायके छोड़ कर गया था। आज फोन पर उसने एसिड अटैक करने की धमकी दी थी जिसके बाद आज शाम है वह रुबीना बानो के मोहल्ला विजयनगर नई बस्ती स्थित घर पर पहुंचा और रूबीना पर एसिड अटैक कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

 

 

उन्होंने कहा कि रुबीना का ससुर दलील अहमद और उसका देवर आमिर भी उसके साथ मारपीट करता था। घायल रुबीना को लेकर आसपास के लोग आनन फानन में काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सालय के ईएमओ डॉक्टर हिमांशु चौधरी ने बताया कि शाम एक 34 वर्षीय महिला को यहां लाया गया है। घायल महिला के परिजनों के मुताबिक उस पर एसिड अटैक हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट सर्जन की ओपिनियन के बाद ही एसिड अटैक की पुष्टि हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

वहीं घायल महिला के परिजनों के द्वारा बताई गई घटना के आधार पर फिलहाल महिला का मेडिकल एसिड अटैक के आधार पर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक की