उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री धामी से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की भेंट

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की भेंट।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून, चारधाम यात्रा, डेंगू रोकथाम और आपदा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा; बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली के निर्देश।

 

 

राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में समावेशी शिक्षा की नई शुरुआत, मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030

 

 

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी  के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव  बी.एस मनकोटी उपस्थित थे

यह भी पढ़ें 👉  भास्कर सिंह मवाड़ी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी*