उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

पर्यटन नगरी में नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी* *जनपद में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL निरस्तीकरण।

Spread the love

पर्यटन नगरी में नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी* *जनपद में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL निरस्तीकरण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मल्लीताल पुलिस ने की बाइक सीज की कार्यवाही*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार* जनपद में *सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य* से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार *चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही* कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक- 31/07/2024 को *प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिह द्वारा वाहन चैकिंग* के दौरान एक *मोटरसाइकिल UK04AK8356 जिसमें नंबर प्लेट न दिखने पर*, को रोके जाने पर चालक- सुनील पटवाल निवासी तल्लीताल द्वारा *बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट* लगाई गई थी। *जिसे जब चाहो फोल्ड कर छुपा दो, जब चाहो लगा दो।*

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षों से रजिस्ट्री के इंतजार में थी महिला, आयुक्त के निर्देश पर हुआ समाधान

 

 

 

इस तरह का नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत *सीज कर आवश्यक कार्यवाही* की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *132 वाहन चालकों* के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 75,000 रुपये संयोजन जमा क्या गया। *05 वाहन सीज गए तथा 30 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।* *अभियान लगातार जारी है*