सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने संसद में देहरादून-कालसी रेल लाइन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान की माँग की

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने संसद में देहरादून-कालसी रेल लाइन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान की माँग की

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने क्षेत्र के विकास के लिए आज संसद में नियम 377 के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के अन्तर्गत देहरादून से कालसी तक रेल लाइन के निर्माण के लिए 18वीं लोकसभा में बजट सत्र में पत्र के माध्यम से यह बात रखी। उन्होंने बताया कि देहरादून से कालसी तक रेल मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। यह विकास के नए द्वार खोलेगा और जनजातीय क्षेत्र चकराता के भौगोलिक प्रस्तुतियों के अनुसार महत्वपूर्ण है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

पिछले दो बार इसका सर्वे हो चुका है जिसमें किसी भी प्रकार का टेक्निकल फाल्ट नहीं है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने पत्र के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति देने का आग्रह किया है। जौनसार बावर सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है और जनजातीय क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा। इससे यात्री आवागमन में सुविधा तो मिलेगी साथ ही साथ वहां के लोकल प्रोडक्ट को दूसरे शहरों में भेजने की भी सुविधा बढ़ेगी और साथ ही साथ वहां के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे और देश की मुख्य धारा में आ सकेंगे।

karki
inder