उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों को मिली एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार।

Spread the love

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों को मिली एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करते हुये राज्य सरकार ने विभिन्न संकायों में संविदा के माध्यम से लगभग एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इन मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आयेगा वहीं यहां आने वाले मरीजों को बेतहर उपचार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में संविदा के आधार पर विभिन्न संकायों में लगभग एक दर्जन मेडिकल फैकल्टी नियुक्त की जायेगी, जिसकी मंजूरी सरकार ने दे दी है। जिसमें फार्माकोलॉजी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अंकिता बिष्ट, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. रितिका, नेत्र रोग में डॉ. हमानी जेलखानी, यूरोलॉजी में डॉ. असितकुमार चौधरी, सर्जिकल ऑकोलॉजी में डॉ. शिवांगी सुंदरम, रेडियेशन फिजीक्स/मेडिकल फिजीसस्ट में डॉ. शुभम दास शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

 

 

इसी प्रकार जनरल सर्जरी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. श्वेताभ प्रधान तथा अस्थि रोग विभाग में डॉ. दिवाकर प्रताप शामिल है। इन सभी संकाय सदस्यों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित समिति ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है। चयनित मेडिकल फैकल्टी को तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार आयेगा वहीं यहां आने वाले मरीजों को बेतहर उपचार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

 

 

बयान-
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति कर दी गई है। जिससे कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी दूर कर दी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज में शत-प्रतिशत मेडिकल फैकल्टी की तैनाती करना है, इसके प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

वी.पी. सिंह बिष्ट
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।