उधम सिंह नगर क्राइम

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा कल दिनांक-08/02/23 को समय 12.38 बजे 30नि0 राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूर्या थाना कुण्डा द्वारा जी0डी0 गौयिंका पब्लिक स्कूल के पास फील्ड हरियावाला में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज शर्मा पुत्र तारा चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम इस्लामनगर रोड बसई हरियावाला थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज तंमचा के साथ गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी सुर्या की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सूरज शर्मा उपरोक्त के विरूद्ध थाना कुण्डा पर मु0 FIR NO 47/23 धारा 3/25 A ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज मा० न्यायालय पेश किया जायेगा। उपरोक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की
जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक  दिनेश सिंह फर्त्याल
2-उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूर्या
3- कानि0 600 सुमित पंवार
*बरामद माल*
1- अभि0 सूरज शर्मा पुत्र तारा चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम इस्लामनगर रोड बसई हरियावाला थाना कुण्डा जनपद उधमसिंह नगर,उम्र 19 एक अद्द तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL का देर रात्रि ऑपरेशन रोमियो अभियान – अराजकता पर लगाम, महिला सुरक्षा व यातायात अनुशासन को बल।