देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में चला सर्च अभियान: प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने किया व्यापक प्रयास

देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में चला सर्च अभियान: प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने किया व्यापक प्रयास

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

हल्द्वानी : 13 जुलाई 2024 सूचना: 2 दिन पूर्व देवखड़ी नाले में पानी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, सिचाई विभाग ने शनिवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में वाक वे मॉल के सामने पंप एवं सेप्टिक टैंक गाड़ी तथा मोटर लगा कर नहर कवरिंग वाले क्षेत्रों से पानीं बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके पश्चात नगर निगम से नवाबी रोड तक मेनहोल खुलवा कर खोजबीन की गयी। इस दौरान कई जगह जेसीबी लगाकर मालवा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों पर सर्च अभियान में लगी टीमों ने नहर के अंदर जाकर तलाश की।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने कहा कि पुलिस प्रशासन व अन्य टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर और नहर के बहाव क्षेत्र में जाने वाला पानी लालकुआं क्षेत्र की नहर में भी जाता है, सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीमे सर्च अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से स्निफर डॉग मंगवाकर भी तलाशी की गई ।लापता हुए व्यक्ति के परिजनों को भी अभियान की जानकारी देते हुए उनके द्वारा सुझाये गए बातों पर भी कार्य किया गया, परिजनों द्वारा अभियान के प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त की गई।

karki
inder