एसएसपी नैनीताल ने कैची धाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डॉग स्क्वाड टीम अलर्ट* *मेले को सकुशल संपन्न कराने को तैयार है नैनीताल पुलिस*

*एसएसपी नैनीताल ने कैची धाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डॉग स्क्वाड टीम अलर्ट*

*मेले को सकुशल संपन्न कराने को तैयार है नैनीताल पुलिस*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा* कैची धाम मेले को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज *पुनः मंदिर परिसर और पार्किंग स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था परखी,* उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसएसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा* लिया और सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए।उन्होंने पार्किंग स्थलों* की भी समीक्षा की और वहां पर आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

एसएसपी नैनीताल ने कैची धाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डॉग स्क्वाड टीम अलर्ट*  *मेले को सकुशल संपन्न कराने को तैयार है नैनीताल पुलिस**डॉग स्क्वाड टीम द्वारा नियमित चैकिंग करवाई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।*मन्दिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*, पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। *पार्किंग व्यवस्था* को सुव्यवस्थित रखने और *किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने* के निर्देश दिए।
मेले के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता हेतु भी संबंधित विभागों से आवश्यक तैयारियां हेतु वार्ता की गई।
सम्बन्धित अधि0/कर्म0 को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में *सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्पर रहे।*

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

*भ्रमण के दौरान श्री हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात जनपद नैनीताल श्री सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री डी0आर0 वर्मा आदि मौजूद रहे।*

karki
inder