उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

Spread the love

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड  आए  सीआरपीएफ के  प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की द्य मुख्य सचिव तथा सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य राज्य में आपदा प्रबंधन, सीमांत गांवो में विकास कार्य और राज्य में संचालित विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा ही सरकार का मूल मंत्र, वर्ष 2035 तक विकसित एवं श्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण का लक्ष्य-मुख्यमंत्री

 

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है द्य देशव्यापी उपस्थिति के साथ, राज्य पुलिस के साथ सहयोग करते हुए, विभिन्न परिस्थितिजन्य मांगों के साथ तेजी से समायोजन करने की इसकी उल्लेखनीय क्षमता ने सीआरपीएफ को  व्यापक रूप से स्वीकृत बलों में से एक होने की प्रतिष्ठा प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में मेगा आपदा मॉक ड्रिल, पुलिस-प्रशासन ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी