उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

यातायात पुलिस कर्मियों ने लिया मैप माई इंडिया का प्रशिक्षण।

Spread the love

यातायात पुलिस कर्मियों ने लिया मैप माई इंडिया का प्रशिक्षण।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशों के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन मे आज पुलिस लाइन रुद्रपुर में “मैप माई इण्डिया” से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया, कार्याशाला में मैप माई इण्डिया की ओर से आये प्रशिक्षक अनिल शर्मा द्वारा उधम सिंह नगर यातायात पुलिस कर्मियों को मैप माई इण्डिया का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

 

 

मैप माई इण्डिया से डायवर्जन के वक्त कम से कम दूरी वाले सुरक्षित मार्ग, गति सीमा, पार्किंग स्थल, ट्रैफिक लाईट, जनसुविधाओं जैसे अस्पताल, रेस्टोरेंट, पर्यटक स्थल आदि की जानकारी आसानी से प्रदान की जा सकती है। यह सड़क सम्बन्धी सूचना ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना सम्भावित स्थल, खतरनाक मोड़, विभिन्न कारणों से धरना प्रदर्शन, खराब रोड़, यातायात डायवर्जन आदि की जानकारी में भी मददगार है।

यह भी पढ़ें 👉  CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

 

 

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर