कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की तैनाती

कार्बेट टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की तैनाती

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु 03 प्रशिक्षित स्निफर डॉग तथा इनके हैण्डलर्स को दि0-04.06.2024 को कार्बेट टाइगर रिजर्व की वन सुरक्षा ईकाई में तैनाती दी गयी है। बेल्जियन मैलीनोइस प्रजाति के लगभग 01 वर्ष की उम्र के 03 स्निफर डॉग बडी, ट्रॉस व जैकी तथा इनके हैण्डलर्स द्वारा 06 माह का सघन प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण / प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू, पंचकुला, हरियाणा में प्राप्त किया है। 03 स्निफर डॉग में से बडी व ट्रॉस की तैनाती कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा जैकी की तैनाती कालागढ टाइगर रिजर्व प्रभाग में की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

 

 

वन्यजीव अंगों को सूंघकर पहचानने तथा छुपाकर तस्करी के माध्यम से ले जाये जा रहे वन्यजीव अंगों को बरामद करने में दक्ष एवं प्रशिक्षित स्निफर डॉग बडी, ट्रॉस व जैकी के वन सुरक्षा ईकाई, कार्बेट टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड में तैनाती के फलस्वरुप टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत विशेषकर दक्षिणी सीमा में वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के सुदृढ़ीकरण में सार्थक योगदान प्राप्त होगा तथा इनका उपयोग छापामार अभियानों में, वन्यजीव तस्करों की धरपकड़ करने, आबादी से सटे वन क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा वन एंव वन्यजीव सुरक्षा गस्त में किया जायेगा।

karki
inder