गंगोलीहाट उत्तराखंड रामनगर

उभरते खिलाड़ी अमन को मदद के लिए “नेकी की दीवार” ने चलाया अभियान…

Spread the love

उभरते खिलाड़ी अमन को मदद के लिए “नेकी की दीवार” ने चलाया अभियान…

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

उभरते खिलाड़ी अमन कुमार जिसको जून प्रथम सप्ताह में पेंटाथलोन खेल की अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के लिए चीन जाना है,की आर्थिक मदद के लिए रामनगर शहर में व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। “नेकी की दीवार” के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल के अनुसार इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल मध्य में अमरावती,महाराष्ट्र में हुई थी।जहां अमन ने प्रतिभाग किया था और अमन का चयन अंतराष्ट्रीय स्तर हेतु हुआ ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों, घुसपैठियों और साइबर ठगों पर एक साथ टूटा कानून का शिकंजा “प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं!”

 

 

अमन के चाइना जाने में लगभग दो लाख रुपए का खर्च आ रहा है।वर्तमान में पुछड़ी,रामनगर,नैनीताल में रह रहे अमन कुमार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है ,पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी,माता जी दूसरे घरों में खाना बना घर का भरण पोषण करती है। सरकारी स्कूल से जूनियर वर्ग में अंतराष्ट्रीय स्तर हेतु सरकारी स्कूल में अध्ययनरत ,चयनित अमन कुमार एक मात्र बालक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के विकास और समसामयिक विषयों पर राजभवन में मंथन

 

 

 

अमन का मोबाइल नंबर 919528247436 है,यही उसका गुगल पे नंबर भी है।इस दौरान व्यापारी नेता भुवन शर्मा ,शिक्षक नेता नंदराम आर्य ,सुभाष गोला ,नवेंदु मठपाल , मदन राम,करन आर्या मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में आसमानी आफत का LIVE वीडियो, मंगलौर में धमाके के साथ गिरी बिजली