उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

झपट्टा मारकर मोबाईल लूटने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने शातिर मोबाईल झपट्टा मार गिरोह का किया पर्दाफाश।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

झपट्टा मारकर मोबाईल लूटने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपियों से लूटे हुए 10 मोबाईल फोन और 02 मोटरसाइकिल बरामद।

पूर्व में भी ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर फरार हो गए थे आरोपी।

आरोपियों पर होगी गैंगेस्टर की कार्यवाही।

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 1,500 रुपये के ईनाम की घोषणा।

दि0 11-05-2024 को थाना रुद्रपुर में बादी श्री राहुल शर्मा पुत्र तेजप्रकाश शर्मा निवासी- भदईपुरा किच्छा रोड रुद्रपुर कोतवाली रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना रुट्‌पुर में लिखित सूचना दी कि दिनांक 03-05-2024 को समय 10 बजे रात्रि मैं और मेरी पत्नी मोनिका शर्मा अपनी स्कूटी से गाबा चौक से अपने घर को जा रहे थे तो अमृत हास्पिटल के पास हमारे पीछे से तेजी से एक मोटरसाइकल हमारी स्कूटी के पास आई और मेरी पत्नि के हाथ से उसका आई फोन 14 प्लस रंग आसमानी छीनकर ले गए और धक्का देकर भाग गए। इस सूचना के आधार पर थाना रुद्रपुर में। एफ० आई०आर० 0न0 243/2024 धारा 392 भा०द०वि० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 पंकज सिंह महर चौकी प्रभारी, बाजार थाना कोतवाली रुद्रपुर के सुपुर्द की गई, इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु तत्काल टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक, नगर रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही में साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्तगण संजू कुमार उर्फ रघु व अभियुक्त अंशु को दि-12.05.2024 की रात्रि में पप्पू ढाबे के सामने बाली सुमशान सडक से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।

 

 

जिनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित लूटा हुआ आई फोन 14 प्लस रंग आसमानी व इसके अतिरिक्त 09 अन्य भिन्न-भिन्न कम्पनियों के मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिल जो भी सम्भवतः हल्द्वानी व बरेली से चोरी की गई है जिनके बारे में जरिये डीसीआरबी के माध्यम ने जरिये आर0जी0 प्रेषित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है बरामद किये गये है। अभियुक्त गणों से बरामदा 09 अन्य मोबाईल फोन व 02 अदद मोटर साइकिलों को धारा 41/102 सीआरपीसी में दाखिल किया गया है। जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त गर्णा के विरुद्ध इससे पूर्व पंतनगर थाने में भी कई लूट, हत्या का प्रयास व पुलिस अभिरक्षा से भागने संबंधी कई संगीन मामले दर्ज है। अभियुक्त गणों द्वारा वर्ष 2023 में सिडकुल क्षेत्र में लूट की घटना के बाद भागने के दौरान पुलिस द्वारा रोकने पर उ0नि0 मोहन भट्ट को टक्कर मार कर गंम्भीर रुप से घायल कर उनके दोनो पैर फैक्चर कर दिये थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की पहल रंग लाई, नेहरू स्टेडियम बनेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स हब

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1.संजू कुमार उर्फ रघु पुत्र राजपाल निवासी ग्राम सुकली थाना मीरगंज जनपद बरेली उ०प्र० हाल निवासी फुलसुगा थाना ट्राजिट कैम्प जनपद उधम सिह नगर

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट मचान का ‘मौत सफारी’ खेल! गेस्टों की जिंदगी दांव पर #जंगल में जानलेवा रोमांच! क्या गेस्टों की जिंदगी से खेल रहा कॉर्बेट मचान? #मौत को न्योता देता कॉर्बेट मचान, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

2- अभियुक्त अंशु पुत्र स्व० राजा रस्तोगी निवासी वार्ड न0-10 राजा कालोनी थाना ट्राजिट कैम्प जनपद उधम सिह नगर उम्र-20 वर्ष

बरामदा माल- 01 अदद मोबाईल आई फोन 14 प्लस व 09 भिन्न-भिन्न कम्पनियों के मोबाईल फोन व 02 अदद मोटर साइकिल (TVS अपाचे RTR 200 व बुलेट मोटर साइकिल।