विधुत विभाग ने मीटर संबंधित समस्याओं का किया मोके पर समाधान (48000) हजार का हुआ बिल जमा।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

मालधन रामनगर विधानसभा का एक बड़ा ग्रामीण क्षेत्र हैं रामनगर से लगभग बीस किलोमीटर दूर होने के कारण आम जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए रामनगर को जाना पड़ता हैं। जनता के हित ओर परेशानी को देखते हुए विधुत विभाग रामनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा हैं। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहा है ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। आपको बता दे कि इनदिनों रामनगर के अगल अलग ग्रामीण क्षेत्रो में विधुत विभाग जनता की विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को विधुत विभाग ( उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन) द्वारा विधुत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में एक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत चंद्रनगर मालधन में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

 

जिसमें विधुत मीटरों से संबंधित समस्याओं का समाधान मोके पर करते हुए जटिल समस्याओं के समाधान भी विधुत विभाग ने जल्द करने का आस्वासन देते हुए पेंडिंग में चल रहे बिजली के बिलों को जमा करने के लिए भी विधुत विभाग ने आम जनता को जागरूक किया जिसके फल स्वरूप लगभग (48000) हजार रुपये का पेंडिंग बिल भी जनता ने जमा किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

 

 

इस शिविर के दौरान विधुत विभाग रामनगर के उपखण्ड अधिकारी दरपन सिंह निखुर्पा, अवर अभियंता मतीन खान, पुष्कर सिंह कण्डारी, मयकृत नेगी, ग्राम प्रधान विनोद नारायण, लाईन स्टाफ के साथ आम जनता भी मौजूद रही।

karki
inder