खेल उत्तराखंड महाराष्ट्र

अमरावती महाराष्ट्र में 8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने  रचा इतिहास।

Spread the love

अमरावती महाराष्ट्र में 8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने  रचा इतिहास।

 

रोशनी पाण्डेय –  प्रधान संपादक

 

8th मॉर्डन पेंथाथलन लेज़र रन की नेशनल चैम्पियनशिप -2024 डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अमरावती महाराष्ट्र में 26से29 अप्रैल तक सम्पन्न हुई। जिसमे उत्तराखण्ड के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 5 गोल्ड ,2 रजत,कुल 7 पदक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  भावना रावत बनीं बीडीसी सदस्य, पुछड़ी जोगीपुरा से 80 से अधिक वोटों से दर्ज की शानदार जीत

 

जिसमे मास्टर बी मेंस में नन्दन सिंह नेगी ने स्वर्ण, मास्टर महिला ए में उत्तराखण्ड पुलिस देहरादून की संगीता चौहान ने स्वर्ण, अल्का वर्मा ने रजत, अंडर 19 गर्ल्स में कोमल रामनगर ने स्वर्ण, अंडर 17 बॉयज में सक्षम प्रताप सिंह काशीपुर ने स्वर्ण, अंडर 19 में सबमन्यु लटवाल रामनगर ने स्वर्ण,सीनियर महिला में उत्तराखंड पुलिस देहरादून की ममता खाती ने रजत, अंडर 15 बॉयज में आदित्य नेगी ने रजत प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नीतू बिष्ट बनीं नारायणपुरमूल्या-बसई से बीडीसी सदस्य, रचाया जीत का परचम

 

इस उपलब्धि पर पेंथाथलन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला,सचिव दयाल सिंह, रितु भल्ला,रोहित भल्ला,गोपाल सिंह बिष्ट,भूपाल सिंह,संजय भारद्वाज,गौरव शर्मा, जीवन बोरा, पूनम सिरोला, ललित फर्सवान, धपोला,आदि ने बच्चो के, इस सफलता पर उन्हे हार्दिक बधाई दी एवम् सभी बच्चो से आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पंचायत चुनाव में पति-पत्नी की ऐतिहासिक जीतकरनपुर-बेड़ाझाल क्षेत्र से शानदार प्रदर्शन