उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

“SSP Nainital: चुनावी प्रक्रिया में स्थानीय मतदान स्थलों का स्वयं निरीक्षण

Spread the love

निष्पक्ष और प्रलोभन रहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस है प्रतिबद्ध

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

SSP NAINITAL स्वयं मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर ले रहे हैं जायजा

मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान

जनपद नैनीताल में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाये है तथा सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम भी किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा लोकसभा चुनाव-2०24 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रातः से लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। रा0उ0मा0वि0 रानीबाग, न0नि0इ0का0 काठगोदाम, रैन बसेरा स्थित न0नि0इ0का0 काठगोदाम, खालसा इन्टर कालेज सहित अन्य मतदान केन्द्रों में सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए ड्यूटी के अतिरिक्त विशेषकर दिव्यॉगजनों, बुर्जुर्गों की भी मदद करने हेतु भी प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 का असर: तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, फिल्मी करियर को मिली नई उड़ान

 

ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल को सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने, अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने, माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत का मिला सम्मान, दर्शन प्रसाद काला बने निरीक्षक