उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो मासूम सहित चार की मौत

Spread the love

दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, दो मासूम सहित चार की मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पुलिस ने जीता महिला का विश्वास, खोया पर्स खोजकर लौटाया

 

 

उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई।

सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21), नित्या (1) व आराध्या( 6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार