उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

“अवैध शराब व्यापार के खिलाफ कार्रवाई: उधमसिंह नगर के आबकारी अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनाश का किया निष्कासन”

Spread the love

“अवैध शराब व्यापार के खिलाफ कार्रवाई: उधमसिंह नगर के आबकारी अधिकारियों द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनाश का किया निष्कासन”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आदर्श आचार सहिता में अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य सेआबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र रुद्रपुर व खटीमा उधम सिंह नगर की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के रायपुर,अमरपुर व अर्जुनपुर ,में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 12 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर लगभग 370 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 12000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया । उक्त मामलों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है ।
अवैध मदिरा व्यापार के विरूद्ध आबकारी विभाग उधम सिंह नगर का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।