उत्तराखंड क्राइम देहरादून

“गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

Spread the love

“गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में वाहन के सभी यात्री उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’: सीएम धामी बोले—डायरेक्ट सेलिंग से बनेंगे जॉब क्रिएटर

 

 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि हादसा शाम के लगभग 9:30 बजे हुआ था। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को चकराता के सीएचसी में उपचार के लिए भेजा गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “सख्त हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” — महिला सुरक्षा, पुलिस आचरण और पारदर्शिता पर जीरो टॉलरेंस* *नशे में ड्यूटी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई 🚨*

 

 

मृतकों का नाम श्रीकृष्णपाल सिंह (21), सौरभ (20) और सुनील कुमार (46) है। घायलों का इलाज चल रहा है। इस हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले सरकार सख्त—मानसून से पहले सड़कों का दुरुस्तीकरण तेज