उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

“कुमाऊं आयुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुजुर्ग महिला की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की निर्देश दिए”

Spread the love

“कुमाऊं आयुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुजुर्ग महिला की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की निर्देश दिए”।

उधम सिंह राठौर –   संपादक

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बासी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नारी सम्मान सत्र में गूंजा महिला अधिकारों का मुद्दा, जल्द लागू हो आरक्षण—धामी

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: कुमाऊं में मकान सूचीकरण शुरू, हर घर से जुटाई जाएगी जानकारी।

 

 

 

दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *सावधान! यह नैनीताल पुलिस है: धरने से नहीं डरी खाकी, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज* *महिला और बच्चियों के साथ बर्बरता करने वाले ग्राम प्रधान का रसूख एक झटके में लालकुआ पुलिस ने किया चकनाचूर* *नैनीताल पुलिस का सख्त सन्देश महिलाओं और बच्चों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं*

इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।