विभागों एवं कार्यालयों में मतदाता जागरूकता दिलवाई  शपथ।

विभागों एवं कार्यालयों में मतदाता जागरूकता दिलवाई  शपथ।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न कार्यालय विभागों में आज मतदाता शपथ संकल्प पत्र में हस्ताक्षर एवं नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनाने एवं मतदान करने के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए संकल्प दिलवाया गया कि इस बार में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करेंगे।

 

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने अपने कार्यालय में मतदान का महत्व एवं वोटर आईडी कार्ड बनाने की जानकारी के साथ-साथ मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई गई तथा नए फ्यूचर वोटर को मतदान के महत्व के बारे में बताने का संकल्प दिलवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल जगमोहन सोनी के द्वारा डीएलएड प्रशिक्षुओं को डाइट भीमताल में निर्वाचन शपथ दिलाई । आज के कार्यक्रम में स्वीप नैनीताल के सह समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल के अतिरिक्त डायट प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, खंड शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।