“मौसम अलर्ट: जिला नैनीताल में भयंकर हवाओं और बिजली चमकने की संभावना”

“मौसम अलर्ट: जिला नैनीताल में भयंकर हवाओं और बिजली चमकने की संभावना”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के जिला नैनीताल मैं मौसम विभाग का अलर्ट*
* मौसम विभाग, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 17 फरवरी, 2024 के जारी पूर्वनुमान के अनुसार जनपद में 19 फरवरी 2024 से 21 फरवरी तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के संभावना को देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी नैनीताल फिंचाराम चौहान ने बताया कि*- वर्तमान में जनपद के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा, शीत लहर के साथ साथ पाले की संभावना है ।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

 

 

इसके अलावा आतिवृष्टि/ओलावृष्टि/हिमपात से संभावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने तथा संवेदनशील नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी अलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिक संसाधनों सहित तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया जनपद में हिमपात/ओलावृष्टि, पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने की दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग के समस्त संबंधित खण्डों द्वारा हिमपात, भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों/स्थानों पर उक्त अवधि में जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही समस्त जिला/परगना/विकासखंड एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे। अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फोन चालु(ON) रखेंगे तथा प्रत्येक घंटे की आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

टोल फ्री नंबर- 1077

नम्बर — 05942-231178/231179

karki
inder