“रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक: जीएसटी नोटिस्स के संदर्भ में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच सम्बन्धों पर हुई चर्चा”

“रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक: जीएसटी नोटिस्स के संदर्भ में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच सम्बन्धों पर हुई चर्चा”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर टैक्स बार एसो० के अधिवक्ताओ द्वारा सहायक आयुक्त यासीर व राज्य कर अधिकारी मितेश्वर आनंद के साथ राज्य कर कार्यालय छोई रामनगर में एक बैठक आयोजित की गयी, बैठक में अधिवक्ताओ व अधिकारिओ के बीच जीएसटी नोटिसो के सम्बन्ध में संक्षिप्त वार्ता की गयी |

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

 

रामनगर टैक्स बार एसो० के अध्यक्ष पूरन चंद पाण्डे व सचिव मौ० फ़िरोज़ अंसारी द्वारा बताया गया कि विभागीय अधिकारियो द्वारा व्यापारियों को ई-मेल पर जीएसटी नोटिस भेजे जा रहे हैं, नोटिसो के जवाब हेतु 30 दिनों (1 माह) का समय दिया जा रहा है जबकि रामनगर में अधिकतर व्यापारियो का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ से कम है और वह अपना जीएसटी रिटर्न 3 माह में दाखिल करते है जिसमे विभागीय अधिकारियो द्वारा भेजे गये नोटिसो का व्यापारियों को पता नहीं चल पाता तथा विभागीय अधिकारिओ द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही कर व्यापारियों को पेनाल्टी आदि लगाकर उन्हें दण्डित किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

 

 

उक्त मामले में अधिक्वक्ताओ व व्यापारियों द्वारा रोप व्यक्त किया गया और मांग की गयी कि एक पक्षीय कार्यवाही नहीं की जाये साथ ही व्यापारियों कि ई- मेल पर भेजे जा रहे जीएसटी नोटिसो को उनके व्यापारस्थल पर भी तामील कराया जाये तथा नोटिसो के जवाब हेतु एक माह की समय सीमा को बढ़ाकर 90 दिन तथा 3 माह किया जाये |

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में साजिश का खेल, पुलिस ने समय रहते कर दिया फेल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन—03 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे* *2 दिन पहले तमंचे के साथ एक गिरफ्तारी, अब 03 और आरोपी शिकंजे में—टली बड़ी वारदात!*

 

बैठक में रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद पांडे, सचिव मौ० फ़िरोज़ अंसारी, गुलरेज़ रज़ा मनु अग्रवाल, भोपाल रावत सहित कही अधिवक्ता मोजूद थे |

karki
inder