कानपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

प्रेमी के साथ अवैध संबंध में पकड़ी जाने पर पत्नी ने रचाई दरिंदगी, स्कूल के कमरे में पेट्रोल डालकर  पति को जिंदा जलाया

Spread the love

“कानपुर: प्रेमी के साथ अवैध संबंध में पकड़ी जाने पर पत्नी ने रचाई दरिंदगी, स्कूल के कमरे में पेट्रोल डालकर  पति को जिंदा जलाया

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में रविवार को सनसनीखेज वारदात हुई। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने अपने प्रेमी, परिचित एक वकील व अन्य संग मिलकर पति को एक स्कूल के एक कमरे में बंदकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर स्कूल मालिक वकील को गिरफ्तार किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के भाई ने भाभी, उसके प्रेमी समेत चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मूलरूप से फतेहपुर के देवरी गांव निवासी दयाराम सोनकर (45) कानपुर देहात के रसधान स्थित ग्राम्य विकास इंटर कॉलेज में समाजशास्त्र के शिक्षक थे। उनकी शादी वर्ष 2009 में फतेहपुर के भैसोली, बकेवर, जहानाबाद की रहने वाली संगीता देवी से हुई थी।
उनका एक बेटा आदविक है। दयाराम परिवार के साथ बर्रा-आठ में मकान बनाकर रहते थे। मृतक के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को बताया कि संगीता के हरबशपुर बिधनू निवासी ढाबा मालिक पवन से प्रेम संबंध थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

भाई दयाराम ने 24 सितंबर 2023 को भाभी संगीता को पवन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तबसे संगीता बेटे को साथ लेकर अलग रहती थी। अनुज के मुताबिक, उसकी ससुराल कानपुर देहात के रायपुर के पास जग्गूपुरवा में है। भाई के बर्रा में अकेले रहने के कारण उन्हें अपने साथ ही रख लिया था। वहीं से कॉलेज आना-जाना करते थे।
आरोप है कि रविवार को संगीता ने दयाराम को फोन करके पतरसा गांव निवासी वकील संजीव कुमार के घर पर बात करने के लिए बुलाया। दयाराम सुबह पतरसा पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे दयाराम ने उन्हें फोन करके बताया कि संगीता, उसका प्रेमी पवन, वकील संजीव व एक अन्य ने उसे कमरे में बंद करके आग लगाकर भाग गए।

यह सुनते ही अनुज ने लोकेशन पता न होने के चलते गुजैनी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खुद भी पुलिस के साथ बताए गए घटनास्थल पर पहुंचे। स्कूल के एक बंद कमरे को खोलकर किसी तरह पानी और मौरंग डालकर आग बुझाई तो कमरे के एक कोने में दयाराम का शव बैठे होने की हालत में मिला। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल भी घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की।  फॉरेंसिक टीम ने दयाराम का मोबाइल फोन कब्जे में लेने के साथ साक्ष्य जुटाए हैं। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम होगा।