“उत्तराखंड: 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जाँच में; हत्या की आशंका,

“उत्तराखंड: 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जाँच में; हत्या की आशंका,

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

लक्सर हरिद्वार हाईवे के पास पीपली गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में अफरातफरी मची है। मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो कपड़े की फेरी का काम करते थे। राजेंद्र कल शाम से घर वापस नहीं आए और उनका शव लक्सर हरिद्वार हाईवे पर मिला।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है और मृतक की पूर्व राजस्वी और आपतकालीन जांच हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

 

जांच के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आपतकालीन तहकात जारी की जाएंगी। वर्तमान में मृतक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है, और पुलिस उसकी मौत की जांच में जुटी है।”