उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

सड़क सुरक्षा को लेकर रामनगर पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह निकाली गई रैली।

Spread the love

सड़क सुरक्षा को लेकर रामनगर पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह निकाली गई रैली।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

दिनांक 15-1-24 से 14/2/24 तक सड़क सुरक्षा माह मनाएं जाना प्रस्तावित है। जिस उपलक्ष में आज दिनांक 16-1-24 को रामनगर पुलिस द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली निकाली गई। जिसमें ARTO श्री संदीप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी मय वाहन/ कर्म गड़, प्रभारी निरीक्षक यातायात आदेश कुमार मय इंटरसेप्टर, TSI उमानाथ मिश्र मय यातायात मोबाइल, ASI रमेश विष्ट, ASI बसन्त बल्लभ चाहली, TP जीत सिंह, चालक सचिन शर्मा, मय डायल 112 तथा समस्त चीता मोबाइल मय कर्मचारी गणों के सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  2 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, मुखानी पुलिस ने यूपी के शातिर अपराधी को दबोचा

 

 

 

उक्त रैली कोतवाली रामनगर से रानीखेत रोड , लखनपुर होते हुए भवानीगंज समाप्त हुई । रैली के दौरान यातायात नियमों के पालन किए जाने संबंधी पैपलेट वितरित किए गए । तथा वाहन से लगातार अलाउसमेन्ट किया गया कि बिना हैलमेट, बिना डी. एल तथा नशे में वाहन न चलाये । लखनपुर चुगी पर टैक्सी, ट्रक, ऑटो चालकों को एकत्र कर ट्रैफिक नियमों के संबंध में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।