मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

भीमताल  विकास भवन भीमताल में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही जिला योजना वर्ष 2023 के तहत सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई।बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना, लो नि वि, पेयजल, पंचायती राज, उद्यान उरेड़ा, समाज कल्याण, शिक्षा, क़ृषि विभाग, पशुपालन आदि विभागों के आय व्यय की समीक्षा और विभागवार चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी पाण्डे ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनवरी माह तक सभी विभाग अपना टारगेट पूरा करें साथ ही सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग और फिल्ड,योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।बताया कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत रामनगर के 12 गांव को सरकारी योजनाओं को प्रोत्साहित और विकास कार्य करने की बात कही। उन्होंने तमिलनाडु में फैल रहे कोरोना वेरियंट से जिले में ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जे एम सोनी, लो नि वि, क़ृषि विभाग, पशुपालन, पेयजल, खेल, उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

—————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल

karki
inder