पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पैसा डबल करने वाले गिरोह को भंडा फोड़ा, 03 सदस्य गिरफ्तार।

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पैसा डबल करने वाले गिरोह को भंडा फोड़ा, 03 सदस्य गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

डेढ़ लाख रुपए नकद व घटना में प्रयुक्त 03 मोबाईल बरामद।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की 2,000 रुपए के नकद ईनाम की घोषणा।

दिनाँक 08/12/2023 को वादी इन्द्रसेन वर्मा पुत्र राम लाखन वर्मा निवासी ग्राम सेखवापुर पो० अंगरासी थाना तालगांव जिला सीतापुर की तहरीर वादी के साथी मौ० हंजला पुत्र असलम दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं वादी व उसके साथी आसपास के गांवों में फेरी लगाने का काम करते हैं। दिनांक 08/12/23 को वादी व वादी के साथी हंजला को जिसान निवासी इटारी थाना तालगांव सीतापुर, जिसे वादी के साथी पहले से जानते थे जिसान ने वादी से कहा कि रुद्रपुर व नैनीताल में आज कल बहुत ठण्डी है वहां पर तुम अपने कम्बल आदि बेच सकते हो। रुद्रपुर में मेरे जानने वाले विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिन्टु व अन्य कुछ लोग हैं जो 500 रुपये के बदले में दुगने 1000 रुपये देते हैं आप जितने भी रुपये लगाओगे आपको उसके दुगने वापस मिल जायेंगे। जिससे तुम अपना माल खरीद बेच कर मुनाफा कमा सकते हो।

 

 

इसके कहने पर विश्वास में आकर, पैसों के लालच में आकर हम लोग एक लाख रुपये लेकर जिसान के साथ उसके दो अन्य साथी अंकित, शिवम आदि के साथ रुद्रपुर आये। जिसान हमें रुद्रपुर में पप्पू ढाबे में लेकर गया वहां पर वह अपने साथी विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिन्टु के आने का इन्तजार करने लगा उसने बताया कि मेरा साथी अभी पैसे लेकर आ रहा है। वहां पर हम सब ने दुगुने रुपये मिलने के लालच में आकर अपने साथ आये अंकित, शिवम् के साथ मिलकर दो लाख (2,00,000) रुपये इकट्ठे किये जिसमें मेरे 50 हजार व हमजा के 50 हजार रुपये थे बांकी रुपये उन लोगों के थे, उनके पास एक गाड़ी इन्द्रसेन वर्मा भी थी जो उन्होंने दूर खड़ी की थी थोड़ी देर बाद विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिन्टु वह भी रुद्रपुर में पप्पू ढाबे के पास आ गया और उसने बताया कि एक लड़का पैसों का बैग लेकर आ रहा है तुम ये रुपये मुझे दे दो। हमने कहा कि जब वो रुपये आ जायेगें तभी हम तुमको रुपये देंगे। जिसान के कहने पर विश्वास में आकर दोगुने पैसों के लालच में हमने उनको रुपये दे दिये जिनको हमने रुपये दिये थे उसका नाम विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिन्टु है जिनमें से एक व्यक्ति ने नीली रंग की पगड़ी पहनी थी जिसान ने उसका नाम छिन्नदर बताया था जैसे ही उसने हमें पैसों का बैग दिया तभी थोड़ी दूर जाने लगे तभी वहां बिना नम्बर की नीले स्कूटी पर पुलिस वर्दी पहने एक लड़का आया उसके साथ एक अन्य व्यक्ति जो स्कूटी चला रहा था सादे कपड़ों में था। जिसे वह पुलिस वाला सुरेन्द्र भाई कह रहा था वह दोनों लोग हमें डरा धमकाकर तलाशी लेने के नाम पर रुपयों का बैग छीनने लगे, हमारे बैग देने से मना करने पर वर्दी पहने हुए व्यक्ति ने अपना नाम वीरेन्द्र बताते हुए कहा कि हम पुलिस वाले हैं तू हमें तलाशी लेने से रोकेगा और हमारा बैग छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मुकदमा F.I.R NO 676-2023 धारा 356/420 भादवि तफ्तीशी पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस उपाधीक्षक महोदया रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमो का गठन कर मुकदमावाला से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1 विरेन्द्र पुत्र जीत सिह निवासी ग्राम बिन्दुखेडा थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिहनगर उम्र 32 वर्ष 2-जीशान अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम इटारी थाना तालगांव सीतापुर उ0प्रदेश उम्र 20 वर्ष 3-छिन्दर पुत्र भजन सिह निवासी ग्राम धौरा ढाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधमसिह नगर उम्र 34 वर्ष को लम्बाखेडा मोड काशीपुर रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से मुकदमावाला से सम्बन्धित कुल 1,50,000 रुपये व घटना से सम्बन्धित 03 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगणो से घटना के सम्बन्ध मे पूछने पर बताया हम तीनो जीशान अहमद, छिन्दर, वीरेन्द्र, ने अपने अन्य साथी लियाकत उर्फ पिन्टु निवासी ढोरा डाम किच्छा थाना किच्छा जिला ऊधमसिहनगर व सुरेन्द्र पुत्र प्रीतम सिह निवासी ग्राम बिन्दुखेडा थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंहनगर के साथ मिलकर एक प्लान बनाया की हम लोग लोगो को दोगुना रुपया देने का लालच देकर बुलायेगे जब लोग रुपया दोगुना करने के लिये हमे देगे तो हम लोग पैसा छीन कर भाग जायेगे व जो भी पैसा मिलेगा काम के हिसाब से आपस मे बाँट लेगे दिनांक 08-12-2023 को जीशान ग्राहक लेकर सीतापुर से आया था वह पप्पू ढाबे काशीपुर रोड पर व एक इन्द्रसेन व हन्जला व दो अन्य साथियो को लेकर आया था। जिनका नाम हमे पता नही है। इन लोगो ने हमे 200000 रुपये दिये थे। हमने दोगुने का लालच देकर वही कुछ दूरी पर रुपयो को बैग छीन लिया जिसमे 500 के 400 नोट कुल 2,00000 रुपये थे जिसे हमने आपस में बांट लिया था हम तीनो को 50-50 हजार रुपये मिले व 50 हजार रुपये व बैग लियाकत व सुरेन्द्र के पास है वह स्कूटी लेकर रात को ही चला गया था। कहां गये इसकी जानकारी हमे नहीं है। घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता-

(1) विरेन्द्र पुत्र जीत सिह निवासी ग्राम बिन्दुखेडा थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 32 वर्ष
(2) जीशान अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम इटारी थाना तालगांव सीतापुर उ0प्रदेश उम्र 20 वर्ष
(3) छिन्दर पुत्र भजन सिह निवासी ग्राम धौरा ढाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधमसिह नगर उम्र 34 वर्ष अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

फरार अभियुक्तगणो का विवरण-
1-सुरेन्द्र पुत्र प्रीतम सिह निवासी ग्राम बिन्दुखेडा थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिहनगर
2- विकास उर्फ लियाकत उर्फ पिन्टु निवासी ढोरा डाम किच्छा थाना किच्छा जिला ऊधमसिहनगर

अभियुक्तगणो से बरामदगी –
(1) विरेन्द्र पुत्र जीत सिह निवासी ग्राम बिन्दुखेडा थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिहनगर के कब्जे से 50,000 रुपये व एक अदद् मोबाईल ओपो कम्पनी
(2) जीशान अहमद पुत्र शमीम अहमद निवासी ग्राम इटारी थाना तालगांव सीतापुर उ0प्रदेश के कब्जे से 50,000 रुपये व एक अदद् मोबाईल सैमसंग कम्पनी
(3) छिन्दर पुत्र भजन सिह निवासी ग्राम धौरा ढाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधमसिह नगर के कब्जे से 50,000 रुपये व एक अदद् मोबाईल सैमसंग कम्पनी

karki
inder