गैर-मर्द संबंधों के शक में, पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सिर को काटकर पुलिस स्टेशन में स्वयं पेश हुआ

गैर-मर्द संबंधों के शक में, पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सिर को काटकर पुलिस स्टेशन में स्वयं पेश हुआ

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

ओडिशा के नयागढ़ जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। विवाहेत्तर संबंधों के शक में शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी जीवनसंगिनी का सिर काट दिया और कटे हुए सिर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के समक्ष पत्नी का कटा सिर रखकर उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन में भी भगदड़ मच गई। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान अर्जुन बाघा के रूप में हुई, जो अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर बनिगोछा पुलिस स्टेशन में घुस गया, जिससे भगदड़ मच गई। बिदापाजू गांव के निवासी बाघा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी 30 वर्षीय पत्नी धारित्री को विवाहेतर संबंध में शामिल होने के संदेह में मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

पुलिस ने कहा कि उसने धारित्री को मारने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और फिर उसका सिर काट दिया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। बानीगोचा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण दंडसेना ने कहा कि “बिना सिर का धड़ भी बरामद कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।”

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में, मुंबई के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, काम पर चला गया और फिर पुलिस को सूचित करने के लिए लौट आया। पुलिस के मुताबिक, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था।

karki
inder